Kgmu: मेडिसिन वार्ड आया ने फांसी लगायी

0
158

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह ड्यूटी पर संविदा पर तैनात वार्ड आया संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली।

Advertisement

मेडिसिन विभाग के गांधी वार्ड छह में आया ने चादर से फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से गांधी वार्ड में हड़कम्प मच गया। केजीएमयू के जिम्मेदार अधिकारी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वही केजीएमयू प्रशासन ने प्रथम दृष्टया पारावारिक कारण की संभावना देखते हुए जांच के निर्देश दे दिया है।

जानकारी के अनुसार कैम्पवल रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी बिट्टन केजीएमयू में संविदा पर वार्ड आया पद पर कार्य कर रही थी। मेडिसिन विभाग के वार्ड छह में बिट्टन की तैनाती की गयी थी। उसकी रात आठ से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी समय था। इस दौरान उसके पंखा टांगने वाले लोहे के पाइप फांसी लगाकर जान दे दी। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि बिट्टन के पति बरकल अली केजीएमयू में चतुर्थ श्रेणी पद से सेवा निवृत्त हो चुके है। परिवार दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

केजीएमयू में इस घटना के बाद अन्य संविदा कर्मचारियों में चर्चा थी कि वार्ड आया पर काम की अधिकता का प्रेशर था। इस बारे में उसने कई बार उच्चअधिकारियों को बताया भी था। इसके बाद भी उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया था। परिजनों का भी कहना है कि वर्क प्रेशर से वह परेशान चल रही थी। साथी कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिट्टन हंसमुख स्वभाव की थी। किसी भी काम को मना नहीं करती थी। कोई बड़ा कारण अवश्य रहा होगा। अन्यथा वह फांसी नही लगाती। फि लहाल पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है कि उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleKgmu:अब सिजेरियन डिलीवरी करेंगे जनरल सर्जरी के डॉक्टर
Next articleमनमानी वेतन कटौती से परेशान संविदा कर्मचारियों ने श्रमायुक्त को ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here