Advertisement
Home अभी-अभी देविशी आनंद ने रचा सफलता का इतिहास, 12वीं ISC में 92% अंक...

देविशी आनंद ने रचा सफलता का इतिहास, 12वीं ISC में 92% अंक हासिल

0
349

लखनऊ के लोरेटो इंटर कॉलेज का बढ़ाया मान, PCB वर्ग में शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लोरेटो इंटरमीडिएट कॉलेज की मेधावी छात्रा देविशी आनंद ने 12वीं (ISC) परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पी सीबी फिजिक्स,केमेस्ट्री बायोलॉजी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देविशी ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि विद्यालय और पूरे शहर का गौरव बढ़ाया है।

देविशी की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि देविशी शुरू से ही एक गंभीर और लगनशील छात्रा रही हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेती रही हैं।

विद्यालय प्रशासन ने देविशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे होनहार छात्र-छात्राएं ही संस्थान की पहचान होते हैं। वहीं, देविशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

देविशी का सपना चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करना है। उनकी इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है, जो मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबुद्ध पूर्णिमा एक मई को…
Next articleसंगठनों की चुप्पी पर भारी पड़ा एक पत्रकार, पेंशन की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here