Advertisement
Home Medical News फार्मासिस्टों का हल्ला बोल: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज CMO दफ्तर...

फार्मासिस्टों का हल्ला बोल: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आज CMO दफ्तर पर देंगे धरना

0
24


20 नवंबर को महानिदेशक कार्यालय के घेराव की चेतावनी

लखनऊ के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर करेंगे एक दिवसीय धरना।

​अगला कदम: 20 नवंबर को महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) कार्यालय का होगा घेराव।

​कारण: लंबे समय से लंबित 18 सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई न होना।
​

लखनऊ। लंबित 18 सूत्रीय मांगों पर शासन की कथित अनदेखी से नाराज डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर राजधानी लखनऊ के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट शुक्रवार (13 नवंबर) को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे।

​सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
संघ के अध्यक्ष अरुण अवस्थी और मंत्री कपिल वर्मा ने आंदोलन की रणनीति साझा करते हुए बताया कि दिनभर चलने वाले इस धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

​20 नवंबर को महानिदेशक कार्यालय पर जुटेंगे फार्मासिस्ट
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत दूसरे चरण में आगामी 20 नवंबर को महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रदर्शन में जनपद के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट अपनी एकजुटता दिखाएंगे।

Previous articlePGI को बड़ी सौगात: NMC ने 6 नए सुपर-स्पेशियलिटी DM और MCh कोर्सेस को दी मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here