बुद्ध पूर्णिमा एक मई को…

0
260

पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल को रात्रि 09:12 से प्रारम्भ होकर एक मई को रात्रि 10:52 तक रहेगी

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार यह पूर्णिमा एक मई को मनाई जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयन्ती तथा वैसाक के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल को रात्रि 09:12 से प्रारम्भ होकर एक मई को रात्रि 10:52 तक रहेगी गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था।

स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एस एस नागपाल ने बताया कि 29 वर्ष की आयु में सिद्धार्थ विवाहोपरांत नवजात शिशु राहुल और धर्मपत्नी यशोधरा को त्यागकर संसार को जन्म, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग एवं सत्य दिव्य ज्ञान की खोज में रात्रि में राजपाठ का मोह त्यागकर वन की ओर चले गए। वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से भगवान बुद्ध बन गए। बोधगया के अतिरिक्त, कुशीनगर, लुम्बिनी तथा सारनाथ भी अन्य तीन महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं।

बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ भारत में अपितु श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, नेपाल थाईलैंड, मलयेशिया, म्यांमार, इंडोनेशिया जैसे देश हर्षाेल्लास के साथ मनाते है। गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आत्मिक उन्नति से लेकर सामाजिक हितों तक के संदर्भ में हर युग में सार्थक हैं। गौतम बुध महान दार्शनिक ,धर्म गुरु और समाज सुधारक थे, बुद्ध शांति के विश्व देव भी है।

Previous articleवैशाख पूर्णिमा पर बन रहा बेहद दुर्लभ और दिलचस्प संयोग
Next articleदेविशी आनंद ने रचा सफलता का इतिहास, 12वीं ISC में 92% अंक हासिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here