Advertisement
Home Health Care Health Diseases राजधानी में टूटा रिकॉर्ड 664 कोरोना संक्रमित

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड 664 कोरोना संक्रमित

0
930

लखनऊ। धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के नये मरीजों के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, अगर देखा जाए तो 24 घंटों में सबसे ज्यादा 16 मौतें जौनपुर में हुई हैं, जबकि कानपुर नगर में 10 मौतें हुई हैं, पूरे राज्य में इस अवधि में 63 मौतों के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 1918 हो गया है। नए संक्रमित होने वाले रोगियों की बात करें तो इसमें राजधानी लखनऊ में अब तक के सभी आंकड़े ध्वस्त हो गये हैं। यहां 664 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर में 447 नए मरीज पाए गए हैं पूरे राज्य में इन 24 घंटों में 4658 नए कोरोना केसेज पाए गए हैं।

 

6 अगस्त को जारी 24 घंटे की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से जो 63 मौतें हुई हैं उनमें सर्वाधिक जौनपुर में 16 के अलावा कानपुर नगर में 10, वाराणसी में पांच, गोरखपुर में चार, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या में तीन-तीन लोगों की, झांसी, उन्नाव, रायबरेली में दो-दो लोगों की तथा लखनऊ, मेरठ, बलिया, आगरा, गाजीपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, बस्ती, पीलीभीत, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, बागपत व ललितपुर में एक-एक व्‍यक्ति की मौत हुई है।

नए संक्रमित पाए गए मामलों में लखनऊ में सर्वाधिक 664, कानपुर नगर में 447, गौतम बुद्ध नगर में 105, गाजियाबाद में 103, वाराणसी में 281, प्रयागराज में 197, बरेली में 138, गोरखपुर में 135, झांसी में 34, जौनपुर में 102, मेरठ में 50, मुरादाबाद में 41, बलिया में 94, आगरा में 39, अलीगढ़ में 92, देवरिया में 104, बुलंदशहर में 22, बाराबंकी में 46, अयोध्या में 28, रामपुर में 41, गाजीपुर में 81, शाहजहांपुर में 130, आजमगढ़ में 132, हापुड़ में 34, हरदोई में 53, सहारनपुर में 43, संत कबीर नगर में 59, चंदौली में 21, मथुरा में 90, संभल में 31, बस्ती में 22, उन्नाव में 29, कुशीनगर में 59, सिद्धार्थनगर में 66, महाराजगंज में 88, कन्नौज में 32, गोंडा में 53, पीलीभीत में 53, सुल्तानपुर में 58, मुजफ्फरनगर में 10, इटावा में 42, मिर्जापुर में 64, बहराइच में 69, फिरोजाबाद में 21, मैनपुरी में छह, बिजनौर में 22, अमरोहा में 14, सोनभद्र में 41, रायबरेली में 33, जालौन में 32, भदोही में 9, सीतापुर में 20, लखीमपुर खीरी में 21, फतेहपुर में 23, प्रतापगढ़ में 62, बागपत में 6, मऊ में 29, बदायूं में चार, फर्रुखाबाद में 15, औरैया में 24, अमेठी में चार, शामली में 9, कासगंज में 14, ललितपुर में 37, एटा में 16, कौशांबी में 14, कानपुर देहात में 22, अंबेडकरनगर में 24, हमीरपुर में सात, बलरामपुर में सात, बांदा में पांच, हाथरस में 11, चित्रकूट में आठ और श्रावस्ती में 6 नए मरीज पाए गए हैं। ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अगर बात करें तो इस अवधि में 2864 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है अब तक कुल ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 63402 पहुंच गई है, जबकि इस समय 43654 लोगों का इलाज चल रहा है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleनहीं हो सीटी स्कैन और एम आर आई
Next articleइंदिरा नगर वार्ड में समरसेबल पंप का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here