राजधानी में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 04 नये रोगी मिले

0
29

लखनऊ । राजधानी में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 04 नये रोगी पाये गये। इन सब मरीजों को चिन्हित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मरीजों की जांच करने के अलावा लोगों से जानकारी एकत्र कर रहा है। नगर निगम से भी साफ सफाई करने के लिए कहा गया है।

जूम के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ की अध्यक्षता में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 की Real Time PCR जॉच की दर के निर्धारण हेतु एक बैठईक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 की Real Time PCR जॉच की दर निर्धारित किये जाने हेतु चर्चा की गयी। जिसमें अवगत कराया गया कि एस0जी0पी0जी0आई लखनऊ में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 की Real Time PCR जॉच हेतु रू0 2400/- की दर निर्धारित है।
किसी भी आपात स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के हेल्पलाइन नम्बर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, जुकाम, खांसी या इस तरह के दूसरे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत पड़ने पर जांच और इलाज कराएं। उन्होंने लोगों से खुद दवा लेने या किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से बचने की भी अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपील की है कि एच1एन1 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। अनावश्यक पैनिक से बचें और बीमारी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक और भरोसेमंद स्रोतों पर ही विश्वास करें।
*क्या है इंफ्लूएंजा एच1एन1?*
इंफ्लूएंजा एक सामान्य वायरल बीमारी है, जो इंफ्लूएंजा वायरस के कारण होती है। एच1एन1 इसी वायरस का एक प्रकार है और यह मुख्य रूप से सांस से जुड़ी बीमारी पैदा करता है।

Previous articlePGI :तीन साल के मासूम की जटिल बीमारी का प्लाज्मा एक्सचेंज से सफल इलाज, मिला नया जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here