Advertisement
Home अभी-अभी भारतीय शिक्षा बोर्ड की मेजबानी में पतंजलि में जुटेंगे देश-दुनिया के शिक्षा...

भारतीय शिक्षा बोर्ड की मेजबानी में पतंजलि में जुटेंगे देश-दुनिया के शिक्षा बोर्डों के दिग्गज

0
52

-25 से 27 नवंबर तक पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में होगा कॉब्से का तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

-स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे उद्घाटन

-नेपाल, भूटान, मॉरीशस आदि देशों से शिरकत करने आ रहे हैं शिक्षाविद्

हरिद्वार। छात्रों के सर्वांगीण विकास, मानसिक-सामाजिक कल्याण और शिक्षा व्यवस्था के सामने उभरती नई चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए देश-दुनिया के शिक्षाविदों और शिक्षा बोर्डों के प्रमुखों का जमावड़ा बुधवार से हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। भारत में काउंसिल ऑफ बोर्डस ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (कोब्से) का तीन दिवसीय वार्षिक विषयगत सम्मेलन 25 से 27 नवंबर तक पतंजलि योगपीठ स्थित पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार हरिद्वार में किया जा रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों के चेयरमैन, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही नेपाल, भूटान, मॉरीशस आदि देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।
सम्मेलन का मुख्य विषय ‘छात्रों में सामाजिक-भावनात्मक विकास एवं कल्याण की चुनौतियां’ रखा गया है। इस आयोजन में विद्यार्थियों के सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, उनके कल्याण और शिक्षा के बदलते परिदृश्य से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में विभिन्न शिक्षा बोर्डों के अनुभवों, विचारों और शैक्षिक दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान के साथ इन चुनौतियों के समाधान पर भी मंथन किया जाएगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कोब्से के अध्यक्ष डॉ. जी. इम्मानुएल तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। भारतीय शिक्षा बोर्ड की डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. वंदना पाण्डेय ने बताया कि सम्मेलन को लेकर देश-विदेश के शिक्षा बोर्डों और प्रतिनिधियों में उत्साह है। भारत में काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (कॉब्से) की स्थापना मई 1979 में सीबीएसई की पहल पर हुई थी। 9 मई 1979 को दिल्ली में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत इस संगठन की शुरुआत सात सदस्यों के साथ हुई थी। वर्तमान में इसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 74 हो चुकी है। इसके अलावा कई विदेशी बोर्ड और संस्थान इसके सहयोगी सदस्य हैं।

इसके अलावा यह बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का वार्षिक विश्लेषण प्रकाशित करने और विभिन्न शिक्षा बोर्डों की प्रमाणिकता के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। इस वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाला सम्मेलन शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचारों एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसमय से पहले जन्मी बच्ची के हार्ट से बिना बड़ी सर्जरी निकाली गई टूटी PICC लाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here