Advertisement
Home Medical News SGPGI: फैलोपियन ट्यूब से निकाली गई 12 लीटर तरल वाली विशाल गांठ,...

SGPGI: फैलोपियन ट्यूब से निकाली गई 12 लीटर तरल वाली विशाल गांठ, प्रजनन क्षमता सुरक्षित

0
40

​लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए बिहार की 28 वर्षीय महिला के शरीर से फैलोपियन ट्यूब की एक विशाल गांठ निकाली है, जिसमें 12 लीटर तरल पदार्थ भरा था। राहत की बात यह है कि सर्जरी के दौरान महिला की प्रजनन क्षमता को सुरक्षित बचा लिया गया है।

​तीन-चार महीने से परेशान थी महिला
​जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी 28 वर्षीय मरीज पिछले तीन से चार महीनों से पेट में लगातार सूजन की समस्या से जूझ रही थी। इसके साथ ही उसे सांस लेने में तकलीफ, चलने-फिरने में परेशानी और कब्ज जैसी शिकायतें भी थीं। लक्षणों के बढ़ने पर वह इलाज के लिए SGPGI की गायनेकोलॉजी ओपीडी (OPD) पहुंची।

​डायफ्राम और लिवर तक फैली थी गांठ
​जांच रिपोर्ट्स में सामने आया कि मरीज के पेट और पेल्विक हिस्से में 35 × 32 × 25 सेंटीमीटर आकार की बेहद बड़ी गांठ मौजूद है। यह गांठ लगभग पूरे उदर क्षेत्र में फैल चुकी थी और लिवर तथा डायफ्राम तक पहुंच गई थी, जिसके दबाव से आंतें एक तरफ खिसक गई थीं। गांठ के विशाल आकार और गंभीर लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्जरी को ही उपचार का एकमात्र विकल्प माना।

​प्रजनन अंगों को बचाना रही बड़ी उपलब्धि
​ऑपरेशन के दौरान सर्जिकल टीम ने सबसे पहले फैलोपियन ट्यूब की गांठ से 12 लीटर तरल पदार्थ निकाला और फिर गांठ को सुरक्षित रूप से हटा दिया। इस सर्जरी की सबसे अहम उपलब्धि यह रही कि मरीज का गर्भाशय (Uterus), दूसरी तरफ की फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय (Ovary) पूरी तरह सुरक्षित रखे गए, जिससे भविष्य में उसकी प्रजनन क्षमता बनी रहे।

​मरीज की हालत में सुधार, इन टीमों ने निभाई भूमिका
​अस्पताल के मुताबिक, सर्जरी के बाद महिला की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इस सफल ऑपरेशन में विभिन्न विभागों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
​सर्जिकल टीम: नेतृत्व डॉ. अंजू रानी ने किया; सहयोगी टीम में डॉ. निधि, डॉ. सरिता और डॉ. आयुषी शामिल रहीं।
​एनेस्थीसिया टीम: डॉ. संदीप खूबा और डॉ. हर्षा।
​पैरामेडिकल स्टाफ: सिस्टर ज्योति, दिव्या, कामेलिया और बीरभान।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में 26 नवंबर को लगेगा विशेष महाशिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here