Advertisement
Home Medical News बताओ नही तो होगी कार्रवाई

बताओ नही तो होगी कार्रवाई

0
1020
Photo Source: http://static.dnaindia.com/

लखनऊ। डेंगू, स्वाइन फ्लू व अन्य संक्रामक रोग के मरीजों की जांच रिपोर्ट न भेजने वाले निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि स्वाइन फ्लू ,डेंगू या अन्य संक्रामक रोग के मरीज मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। ऐसे में निजी अस्पताल मरीज की जानकारी न देकर संक्रामक रोग को फैलाते ही है।
इस सम्बध में महानगर क्षेत्र के निजी अस्पताल को स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने पर जानकारी न देने पर नोटिस भेज कर कार्रवाई की गयी है।

दो दिन पहले सीतापुर रोड स्थित महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। यह महिला महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती थी। इस महिला के स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि होने के बाद तत्काल सीएमओ कार्यालय को सूचना नही दी गयी। सीएमओ डा. जीएस बाजपेई का कहना है कि सूचना देने में देर होने से मरीज के करीबी लोगों का जागरूक करने व तबियत बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई रैपिड एक्शन टीम करती है। ऐसे में जागरूक न होने पर मरीज कितने लोगों में संक्रामण फैला चुका होगा। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसा ही सरोजनी नगर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी मौत के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई अगर समय रहते संदिग्ध होने की भी जानकारी दी गयी होती तो अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोकने के निर्देश व बचाव के उपाय बताये दिये गये होते। फिलहाल नोटिस देकर ंिहदायत दी गयी है।

Previous articleबदहवास हालत में मिली महिला
Next articleलापता डॉक्टरों को तलाशेगा “आधार”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here