यह खाद्य पदार्थ बढ़ा सकते है बेड कोलेस्ट्राल

0
614

लखनऊ। बेकरी निर्मित पदार्थ, मिठाइयां और कुछ चॉकलेट में ट्रांस फैट होते हैं। यह खाद्य पदार्थ बेड कोलेस्ट्राल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को बढ़ाते देते है। इसके साथ ही गुड कोलेस्ट्राल को कम करने लगते है। इस कारण धमनियों के अंदर थक्के बनने के खतरा बढ़ जाता हैं। यह जानकारी पीजीआई में चल रही कार्डीकॉन कार्यशाला के समापन समारोह से पहले डा. पीके गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक बार तेल को गर्म करने के बाद उसे रख दिया जाए और दोबारा बकाया जाए तो उसका फैटी एसिड खत्म हो जाता है।

वह तेल कैंसर को बढ़ावा देने वाला हो जाता है। उसमें न्यूट्रिशन खत्म हो जाता है। इसी प्रकार के तेल में फ्राई की गई चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है। यह सब कुछ मालूम होने के बाद भी लोग अपनी सेहत का ध्यान नही रखते हैं। समोसे की तरह तली चीजों को खाने के बाद शरीर से कोलेस्ट्राल निकलवाने के लिये कुछ भी नहीं करते हैं। इसके लिए जब भी मौका मिले बार बार चलते रहना चाहिए , ताकि कुछ कोलेस्ट्राल कम हो सके।

संस्थान में इंट्रा एओर्टिक बैलून पंप (आईएबीपी) का प्रयोग किया जा रहा है। इसे हृदय की खून की नली में डाल दिया जाता है। इससे मरीजों को राहत मिल जाती है। जल्द ही इंपेला डिवाइस (आईएमपीईएलएलए) और टंडम (टीएएनडीईएन) डिवाइस और एईएमओ डिवाइस भी आ जाएगी। विदेशों में इनका प्रयोग हो रहा है। भारत में भी ट्रायल पूरा हो गया है। इसके आने से हृदय रोगिया का बिना सर्जरी उपचार किया जा सकेगा। इन्हें नसों के जरिए ब्लॉकेज वाले स्थान पर फिट कर दिया जाएगा। इससे मरीज बड़ी सर्जरी से बच जाएंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबच्चों की नींद की टाइमिंग: मानसिक रोग, मस्तिष्क संरचना में बदलाव से :रिसर्च
Next articleआयुर्वेदिक तकनीक से पेन मैनेजमेंट सीखेंगे डाक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here