Advertisement
Home Bizarre प्रेम: थाईलैंड के राजा ने की अंगरक्षक से शादी

प्रेम: थाईलैंड के राजा ने की अंगरक्षक से शादी

0
2271

न्यूज। प्रेम किसी परिचय का मोहताज नही होता है। यह किसी से भी हो सकता है। इसका उदाहरण थाईलैंड में देखने को मिला। थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड सुथिदा तिदजई से शादी रचा ली है और उसे रानी की उपाधि दी है। न्यूज एजेंसियों की जानकारियों के अनुसार 66 वर्षीय राजा वाजिलोंगकोर्न ने बुधवार को विवाह किया। उन्होंने शनिवार से शुरू होने वाले अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिनों पहले ही अंगरक्षक को रानी बनाने का फैसला किया। वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज के अक्तूबर, 2016 में निधन के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था।

वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।
थाईलैंड के लोग अचानक हुई इस शादी से आश्चर्य में हैं। शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। राजा को किंग रामा एक्स के नाम से जाना जाता है। वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राामण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसोशल साइट पर हुए प्यार में पगलाये युवक ने अपना गला काटा
Next articleपूर्ण चंद्रग्रहण में टकराई थी अंतरिक्ष चट्टान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here