पतंजलि विश्वविद्यालय तथा इण्डोनेशिया के Universitas Hindu Negeri (UHN) के मध्य MOU पर हस्ताक्षर

0
42

*• योग और सनातन को इण्डोनेशिया में पुनर्स्थापित करने के क्षेत्र में पतंजलि बहुत बड़ा कार्य करेगा : आचार्य जी*
*• योग-आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि विश्वविद्यालय एक अग्रणी संस्थान है : Prof. Dr. Drs. I Gusti Ngurah Sudiana*
*• पतंजलि विश्वविद्यालय के साथ हुआ यह एमओयू इण्डोनेशिया के विद्यार्थियों के लिए स्वर्णीम अवसर : Prof. Made Purnama Uhn*

इण्डोनेशिया। पतंजलि विश्वविद्यालय तथा इण्डोनेशिया के एकमात्र हिन्दू विश्वविद्यालय Universitas Hindu Negeri (UHN) के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) हुआ। इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण महाराज स्वयं उपस्थित रहे। इण्डोनेशिया का शिक्षा जगत तथा सनातन के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोग इस MOU के साक्षी बने तथा उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को कवर कर प्रचारित-प्रसारित किया। इस अवसर पर बाली के MLA डॉ. सोमवीर जो भारतीय परंपरा के एकमात्र विधायक हैं भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आचार्य ने बताया कि इस समझाैता ज्ञापन के तहत विद्यार्थियों का स्ट्रेट सैशन के साथ-साथ अनुसंधान और योग प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता हेतु साझा मंच मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के विद्यार्थी एक-दूसरे से अनुसंधान कार्य साझा कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इण्डोनेशिया का यह विश्वविद्यालय विविध 35 संकाय (Faculty) संचालित करता है। आचार्य ने कहा कि यहाँ आकर हम अभिभूत हैं और बहुत जल्द शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ योग और सनातन को इण्डोनेशिया में पुनर्स्थापित करने के क्षेत्र में पतंजलि बहुत बड़ा कार्य करेगा।

कार्यक्रम में UHN के Prof. Dr. Drs. I Gusti Ngurah Sudiana ने कहा कि योग-आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि विश्वविद्यालय एक अग्रणी संस्थान है तथा इसकी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा कि इस MOU के माध्यम से योग, आयुर्वेद के साथ-साथ अन्य विषयों जैसे कृषि, अनुसंधान, सूचना एवं तकनीकि आदि में भी इण्डोनेशिया के विद्यार्थियों लाभ उठा सकेंगे। Prof. Made Purnama Uhn ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय के साथ हुआ यह एमओयू इण्डोनेशिया के विद्यार्थियों के लिए स्वर्णीम अवसर है जिसका लाभ पूरे इण्डोनेशिया को मिलेगा।

इससे पूर्व Prof. Dr. Drs. I Gusti Ngurah Sudiana तथा Prof. Made Purnama Uhn की अगुवाई में Universitas Hindu Negeri (UHN) की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति (Vice-Chancellor) एवं पतंजलि विश्वविद्यालय की पूरी टीम का भावपूर्ण स्वागत किया।

Previous articleKgmu : रोबोटिक सर्जरी का कमाल: 11 वर्षीय बच्चे को मिली नई जिंदगी
Next articleआचार्य बालकृष्ण तथा बाली प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष के बीच विविध विषयक गहन मंत्रणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here