नए उत्पादों पर हुआ मंथन
लखनऊ में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकृत डीलरों ने लिया हिस्सा, शीर्ष तीन बिक्री करने वाली फर्मों को मिला सम्मान
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अंसल एपीआई स्थित एक होटल में कजारिया कंपनी के केरोविट ब्रांड की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकृत विक्रेताओं के लिए चैनल पार्टनर मीट एवं अवार्ड सेरेमनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और नए उत्पादों की जानकारी साझा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेदांत कजारिया ने कंपनी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केरोविट लगातार गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीत रहा है। उन्होंने आगामी उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं की जानकारी भी चैनल पार्टनरों से साझा की।
आयोजन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स आरएसवी होम सॉल्यूशन प्रालि अयोध्या रोड, लखनऊ के प्रबंध निदेशक राम शंकर वर्मा और निदेशक निकेत वर्मा ने भी अपने विचार रखे। वहीं, केरोविट उत्तर प्रदेश के डीजीएम धीरज कुमार राय और सीनियर रीजनल मैनेजर शुभम रावत ने प्रदेश में कंपनी के तेजी से बढ़ते कारोबार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी।
समारोह के दौरान सर्वाधिक बिक्री करने वाले तीन चैनल पार्टनरों को सम्मानित किया गया। स्वास्तिक ग्रेनाइट एंड प्लाईवुड, लखनऊ को प्रथम, अजय कुमार एंड ब्रदर्स, लखनऊ को द्वितीय तथा भारत कंस्ट्रक्शंस एंड मटेरियल, लखनऊ को तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकृत विक्रेता और व्यावसायिक साझेदार उपस्थित रहे।











