लोहिया संस्थान : एक मई से बदलेगी यह व्यवस्था, कर्मचारियों के लिए होंगे कड़े नियम

0
140

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने परिसर में बढ़ती गाडि़यों को कंट्रोल करने के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरु स्त करने जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को वाहन पास दिया जाएगा, जिन कर्मचारियों के वाहन पर पास नहीं लगा होगा। उनके वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल किया जाएगा। एक मई से नयी पार्किंग व्यवस्था लागू हो जाएगी।

 

 

 

 

 

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डाक्टरों, स्थायी कर्मचारियों के साथ संविदा कर्मी भी काफी संख्या में वाहन खड़े होते है। इसके अलावा मरीज तीमारदारों की गाड़िया खड़ी होती है। नयी व्यवस्था में पहले चरण में कर्मचारियों के लिए वाहन पास जारी होने जा रहा है। बिना वाहन पास के गाड़ी संस्थान परिसर में लाने पर पार्किंग शुल्क देना होगा। इसके लिए संस्थान प्रशाासन की तरफ से आउटसोर्स एजेंसी को पत्र जारी कर कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है।

 

 

 

 

 

 

एजेंसी को सात दिन के भीतर अपने कर्मचारियों का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन संख्या और रजिस्ट्रेशन की जानकारी देनी होगी। संस्थान प्रशासन की तैयारी है कि एक मई से बिना पास के वाहनों से पार्किंग व्यवस्था लागू करके शुल्क लिया जायेगा।
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता प्रो.एपी.जैन ने बताया है कि यह निर्णय बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

 

 

 

 

Previous article20मिनट में इस टेस्ट से पता चलेगा CT स्कैन करायें या नहीं
Next articleलोहिया संस्थान: किडनी मरीजों सुपर स्पेशियलिटी ICU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here