Advertisement
Home अभी-अभी जानिए: मेडिकोलीगल जांच में स्वास्थ्य विभाग ने किया यह बड़ा चेंज

जानिए: मेडिकोलीगल जांच में स्वास्थ्य विभाग ने किया यह बड़ा चेंज

0
694

 

 

 

 

 

लखनऊ । मेडिको लीगल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार सरकारी अस्पतालों में थानाक्षेत्र के अनुसार मेडिकोलीगल किया जाएगा।

 

 

 

सीएमओ ने सभी अस्पतालों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी(सीएमओ) डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कुछ अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज व मेडिकोलीगल के मरीज बड़ी संख्या में पहंुचते हैं।
कई अस्पतालों की इरमजेंसी में मरीज कम आते हैं। ऐसे में वहां मेडिकोलीगल का प्रेशर भी कम होता है। इस समस्या से निपटने के लिए हॉस्पिटल के हिसाब से थानों का बटवारा कर दिया है, इसलिए थानों की दूरी के अनुसार उसके नजदीकी अस्पताल को मेडिकोलीगल के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल वार मेडिकोलीगल का पुलिस आयुक्त को आदेश भेज दिया है। 48 थाने की पुलिस प्रमुख अस्पतालों में मरीज लेकर आएगी, इनमें बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, बीआरडी महानगर, रानी लक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज सुयंक्त चिकित्सालय, सीएचसी चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, नगराम, गुडंबा, मलिहाबाद, माल और निगोहा पीएचसी में भी मेडिकोलीगल किये जाएंगे।

 

 

 

निगोहां थाने के तहत आने वालों का संबंधित पीएचसी में मेडिकोलीगल किये जाएंगे, इसमे पुलिस आैर मेडिकोलीगल कराने वाले मरीज को भी आसानी होगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleगाड़ी चलाते वक्त मोबाइल के प्रयोग से मरे इतने लोग
Next articleसीएम योगी से फिल्म एक्टर अक्षय की अपील, जरूर देखिए यह फिल्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here