Advertisement
Home Uttar Pradesh सीएम योगी से फिल्म एक्टर अक्षय की अपील, जरूर देखिए यह फिल्म

सीएम योगी से फिल्म एक्टर अक्षय की अपील, जरूर देखिए यह फिल्म

0
585

 

 

न्यूज। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुम्बई में मुलाकात की और उनसे अपनी फिल्म रामसेतु देखने का आग्रह किया।

 

 

 

 

 

दो दिनी दौरे पर मुम्बई पहुंचे मुख्यमंाी योगी के साथ होटल ताज में हुई इस मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सिटी परियोजना को लेकर अपना उत्साह जताया।

 

 

 

 

 

 

करीब 35 मिनट चली इस मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने मुख्यमंाी योगी से कहा कि यूपी की फ़िल्म सिटी को लेकर भारतीय सिनेमा जगत में काफी उत्साह है। कई बड़े प्रोडक्शन हाउस, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता यूपी की फ़िल्म सिटी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय फिल्म एंड इंफोटेनमेंट सिटी का विकास सिनेमा जगत को एक नया विकल्प मुहैया कराएगा। अक्षय ने योगी से अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म रामसेतु की पटकथा तैयार करने से पहले हुए शोध, तैयारियों, रामसेतु की वैज्ञानिकता आदि के संबंध में भी चर्चा की और कहा कि मुख्यमंाी को एक बार यह फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए।
इस मौके पर मुख्यमंाी योगी ने कहा कि जनजागरूकता बढ़ाने में सिनेमा की बड़ी भूमिका है। फिल्मकारों को विषय चयन करते समय सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के विषयों को महत्व देना चाहिए। मुख्यमंाी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फ़िल्म सिटी परियोजना वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी, इसके साथ ही, नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। निर्माताओं की सुविधा के दृष्टिगत इसे सिंगक विंडो सिस्टम से भी जोड़ा गया है। इस मौके पर मुख्यमंाी योगी ने अक्षय कुमार को उत्तर प्रदेश आगमन का आमनण भी दिया।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleजानिए: मेडिकोलीगल जांच में स्वास्थ्य विभाग ने किया यह बड़ा चेंज
Next articlePGI के टेली आईसीयू से जुड़ेंगे 100 ICU बेड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here