Advertisement
Home अभी-अभी विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट छात्रों को नहीं मिल रही इंटर्नशिप, हंगामा

विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट छात्रों को नहीं मिल रही इंटर्नशिप, हंगामा

0
333

विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स छात्रों का इंटर्नशिप न मिलने पर हंगामा
उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी एवं काउंसलिंग के मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी के मॉल माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी एवं काउंसलिंग के मुख्यालय पर विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स छात्रों का आरोप है कि विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन पास किया। मेडिकल छात्रों ने कहा कि हम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एफएमजीई पास किया, लेकिन अब तक इंटर्नशिप के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
ठ्ठन्द्मएफएमजीई की परीक्षा पास करके छह महीना बीत चुके है, मगर इंटर्नशिप नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि विगत छह महीने में छह बार उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल की परिक्रमा कर रहे है। मगर कोई सही जवाब नहीं मिल रहा है। जिम्मेदार अधिकारी हर बार नयी तारीख दे देते हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इंटर्नशिप ना मिलने से छात्रों के साथ परिवार वाले भी परेशान हो रहे है। अगर जल्द ही हमें इंटर्नशिप नहीं मिली तो बेरोजगार कहे जाएंगे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा की पहले हम लोगों ने पांच साल तक डिग्री हासिल करने के लिए दिन-रात एक करके पढ़ाई किया।

उसके बाद देश लौट कर एफ शएमजीई की परीक्षा पास किया और अब मात्र इंटर्नशिप हासिल करने के लिए धरना प्रदर्शन और संघर्ष करना पड़ रहा है। जितनी जल्दी हम लोगों को इंटर्नशिप मिल जाएगी उतनी ही जल्दी बारह सौ डॉक्टर मरीजों की सेवा करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसलिए सरकार को हमारे प्रकरण को गंभीरता से लेना चाहिए।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleहो रहा था पेट दर्द, जांच में निकली हार्ट की खतरनाक बीमारी
Next articleHealth department की स्टाफ नर्स अब Nursing officer

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here