Advertisement
Home Medical News Health department की स्टाफ नर्स अब Nursing officer

Health department की स्टाफ नर्स अब Nursing officer

0
829

नर्सिंग सिस्टर/नर्सिंग मास्टर सीनियर नर्सिंग अधिकारी के नाम से होंगे संबोधित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी जानकारी, राजकीय नर्सेज संघ ने दिया था ज्ञापन

लखनऊ। स्वास्थ्य महकमे में स्टाफ नर्स को अब नर्सिंग अधिकारी एवं नर्सिंग सिस्टर/नर्सिंग वार्ड मास्टर को सीनियर नर्सिंग अधिकारी के नाम से संबोधित किया जाएगा। उक्त परिवर्तन केंद्र सरकार की समरूपता के परिप्रेक्ष्य में किया गया है। यह जानकारी सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी है। उन्होंने बताया कि राजकीय नर्सेज संघ द्वारा इस संबंध में पूर्व में ज्ञापन दिया गया था।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक, मुख्य नर्सिंग अधिकारी के पदनामों को नहीं बदला गया है। नर्सिंग अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) के पश्चात छह माह का अनुभव अथवा नर्सिंग में डिप्लोमा कोर्स के पश्चात न्यूनतम 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय में ढाई वर्ष के अनुभव की अर्हता निर्धारित की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग संवर्ग में उपलब्ध विभिन्न स्तर के पदों पर दिनांक एक जनवरी 2026 से अनुमन्य पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल यथावत रहेगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleविदेशी मेडिकल ग्रेजुएट छात्रों को नहीं मिल रही इंटर्नशिप, हंगामा
Next articleराजकीय नर्सेज संघ यूपी ने पदनाम परिवर्तन का स्वागत कर स्वास्थ्य मंत्री को दिया धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here