Advertisement
Home अभी-अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहिया संस्थान पहुंच लिया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहिया संस्थान पहुंच लिया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल-चाल

0
1093

लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लोहिया संस्थान में भर्ती चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह को देखने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने डॉक्टरों से कल्याण सिंह के बारे में जानकारी ली और परिजनों को आश्वासन दिया। बताते चलें इससे पहले सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कल्याण सिंह का हाल-चाल लेने के लिए लोहिया संस्थान पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार मल्टीपल प्राब्लम बनी हुई है। बताया जाता है कि ब्लड में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ने के कारण कुछ दिन पहले उन्हें भर्ती कराया गया था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ श्रीकेश सिंह के मुताबिक कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए गए हैं और इलाज कर रही है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleवजीरगंज में अवैध निर्माण तोड़ने में मलबा गिरा, दबा मजदूर जान बची
Next articleपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लोहिया संस्थान से पीजीआई शिफ्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here