Advertisement
Home Uttar Pradesh वजीरगंज में अवैध निर्माण तोड़ने में मलबा गिरा, दबा मजदूर जान बची

वजीरगंज में अवैध निर्माण तोड़ने में मलबा गिरा, दबा मजदूर जान बची

0
1012

लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र में एलडीए सुबह से अवैध बिल्डिंग का निर्माण तोड़ने में जुटा हुआ था। काफी हद तक नीचे से पिलर और कई दीवारों को तोड़कर करके निर्माण को गिराया जा रहा था। निर्माण कार्य को गिराने में जेसीबी व पोकलैंड और कई मशीनें लगी हुई थी। दोपहर में अचानक बिल्डिंग का एक बड़ा भाग भरभरा कर गिरने लगा, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए और एक पोकलैंड समेत उसका ड्राइवर भी दब गया। अचानक इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। धूल गर्दा के बीच किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

मौके पर एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, चौक पुलिस सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मलवा को तेजी से निकालने का काम शुरू कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई से 20 मिनट तक मलबे में मजदूर को बाहर निकाल लिया गया और पोकलैंड मशीन व उसके ड्राइवर को भी बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मजदूरों को खतरे के बाहर बताया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को देखने पहुंचे
Next articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहिया संस्थान पहुंच लिया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल-चाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here