करिश्मा कपूर हुईं राघव जुयाल के डांस और सादगी की कायल

0
135

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के मंच पर खोला सालों पुराना राज

​मुंबई । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। ‘इंडिया वाला डांस’ थीम पर आधारित इस एपिसोड में मनोरंजन, भावना और जबरदस्त डांस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शो के दौरान बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर और कोरियोग्राफर-अभिनेता राघव जुयाल ने जब ‘चोरी चोरी सपनों में’ गाने पर एक साथ कदम थिरकाए, तो पूरा मंच तालियों से गूंज उठा।

​करिश्मा ने साझा किया सालों पुराना राज
​परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा कपूर ने राघव जुयाल की खूब तारीफ की और उनके शुरुआती दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। करिश्मा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं एक बात सबके साथ शेयर करना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि राघव को यह याद है या नहीं, लेकिन सालों पहले जब हम एक दूसरे डांस शो में साथ थे, तब राघव होस्टिंग कर रहे थे। फिनाले के दिन जब राघव ने स्टेज पर डांस करना शुरू किया, तो मैं हैरान रह गईं। मैंने तुरंत रेमो (डीसूजा) से पूछा कि यह इतना शानदार डांस कैसे कर लेता है? तब रेमो ने मुझसे कहा था—’ये यहां मौजूद सभी डांसर्स में से सबसे बेहतरीन डांसर है।

​नए कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं राघव
​राघव के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए करिश्मा ने कहा कि वे आज के युवाओं और नए डांसर्स के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा, “अगर आप ईमानदारी और सही दिशा में कड़ी मेहनत करें और एक-एक कदम आगे बढ़ाएं, तो कोई भी सपना छोटा नहीं होता। आप जिंदगी में किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं।”
​डांसर से एक्टर बनने के सफर को सराहा
​एक डांसर, होस्ट और अब एक्टर के रूप में राघव के बहुमुखी विकास पर बात करते हुए करिश्मा ने आगे कहा, “राघव ने जिस ईमानदारी से स्टेज पर डांस किया, फिर होस्टिंग की और अब जिस तरह फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं, वह उनकी कला के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।” करिश्मा ने राघव को उनके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके बड़े सपनों के सच होने की कामना की।

​कॉमेडी और मस्ती का तड़का
​’कॉमेडी जंक्शन’ थीम पर आधारित यह एपिसोड सिर्फ इमोशनल मोमेंट्स ही नहीं, बल्कि ठहाकों की भारी खुराक भी लेकर आएगा। राघव जुयाल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की तिकड़ी अपनी हाजिरजवाबी से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी।
​यह मनोरंजक एपिसोड शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

Previous articleअगर खुद से निवेश कर रहे हैं, तो खुद से ये सवाल किया है कभी
Next articleInvestment Mantra: ज्यादा रिटर्न से ज्यादा ताकतवर है ‘समय’, जानिए कंपाउंडिंग का असली खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here