अगर खुद से निवेश कर रहे हैं, तो खुद से ये सवाल किया है कभी

0
52

*निवेश और हम*

●आपका *Financial Goal* क्या है और उसके लिए *कितना* पैसा चाहिए? ये तय किया या बस यूँ ही निवेश कर रहे हैं? याद रखिए बिना *Financial Goal* के निवेश करना बिना मंज़िल की यात्रा शुरू करने जैसा है।

●किस assetclass में आप निवेश करें तो आप अपने financial goal तक पहुंच जाएंगे ये पता है? गूगल या यूट्यूब देखकर अपने ज़िंदगी की पूरी कमाई निवेश करने के बजाय financial guidance लीजिए किसी एक्सपर्ट से।

●आपके financial goal तक पहुँचने के लिए कितना return चाहिए और कितने वर्ष लगेंगे और कितना मासिक निवेश लगेगा इसके बारे में सोंचा है या बस शुरू कर दिया है? क्या खुद बीमार होने पर ऐसा प्रयोग खुद पर करते हैं शायद नही, तो अपनी लिमिटेड इनकम पर *प्रयोग* नही *परामर्श* लीजिए।

●अगर *कम समय* का *Financial goal* है जैसे 5वर्ष के अंदर तो क्या *विकल्प* हैं और यदि *लंबी अवधि* का *Financial goal* है तो कौन सा विकल्प है इसके बारे में सोंचा है?

●जो भी विकल्प आपने चुना है वह क्या आपके इनकम, आपके रिस्क लेने की क्षमता और आपके निवेश में टिके रहने की इच्छाशक्ति के अनुरूप है?

●अगर *Financial Goal* 10, 15, 20, 25, 30 वर्ष दूर है तो आपको ऐसी कौन सी चीज है जो आपको आपके रास्ते पर *बनाए* रखेगी इस लंबी अवधि में कभी सोंचा है? हम कभी सोकर रोज़ एक ही समय पर उठ नही पाते हैं तो 10, 15, 20वर्ष हम बिना किसी रुकावट, बिना गलती इत्यादि के कैसे टिके रहेंगे कभी सोंचा है?

●अगर आप सोंच रहे हैं इतना लंबा कौन निवेश करेगा तो एक बात जान लीजिए अगर बच्चे हैं तो कम से कम 25वर्ष लगेगा उसे सेटल होते होते इस बीच पढ़ाई और कोई कोर्स या विवाह के लिए धन की व्यवस्था कहा से करेंगे करेंगे कभी सोंचा है, ऐसे ही नौकरी में हैं या व्यवसाय एक समय आएगा जब आप काम बन्द करके आराम से ज़िंदगी बिताना चाहेंगे उसके लिए आपके पास पैसा होना चाहिए और वो तभी होगा जब बचत और निवेश किया होगा लंबे समय तक?

ये सब सवाल आपको खुद से करना चाहिए, अगर आपके पास इन सवालों के जवाब हैं तो आपको किसी की आवश्यकता नही अगर आपके पास जवाब नही है तो आपको professional guidance की आवश्यकता है।
Rajesh K Gaur
Founder | Zenith Wealth
AMFI Registered MFD
ARN-174088

Previous articleएक्सीडेंट में बचेगी जान: KGMU के डॉक्टरों ने खोजी इंटरनल ब्लीडिंग पकड़ने वाली खास पोर्टेबल डिवाइस ​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here