चारबाग एपी सेन रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ चौधरी

0
405

– चारबाग एपी सेन रोड व्यापार मंडल का गठन हुआ

Advertisement

लखनऊ। चारबाग एपी सेन रोड व्यापार मंडल का गठन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर बैठक करके चारबाग शाखा का गठन किया गया। चारबाग एपी सेन रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अमरनाथ चौधरी राजू, महामंत्री मुकेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष कमल चौधरी बनाए गए।

जबकि संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से अनिल कुमार अग्रवाल और डॉ. एके जैन, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, प्रचार मंत्री उत्कर्ष शर्मा को बनाया गया। क्षेत्र के व्यापारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी। इस मौके पर संगठन के नगर वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छबलानी, महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम आदि रहे।

इससे पहले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर आज ए पी सेन रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया
आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया कि चारबाग क्षेत्र मैं बैठक करके एपी सेन रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ एके जैन को बनाया गया अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ चौधरी को चुना गया महामंत्री के लिए मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल चौधरी को उपाध्यक्ष के लिए दुर्गेश सिंह और प्रचार मंत्री के लिए उत्कर्ष शर्मा को चुना गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित थे सभी ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी।

Previous articleमच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए इको बायोट्रॅप्स और रैटोकिल PCI ने मिलाया हाथ
Next articleचंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश बना इंडिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here