रुद्राभिषेक कर गणपति बप्पा की वंदना

0
341

लखनऊ। हीवेट रोड स्थित श्री श्री गणेश उत्सव पूजा के सातवें दिन शुक्रवार को गणपति बप्पा की सुबह से विधि विधान से शुरू हुई। शिवाजी मार्ग के राजा के दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तगण आने शुरू हो जाते है ।

उत्सव आयोजन गणेश शंकर पवार ने बताया शिवाजी मार्ग के राजा के पंडाल में जो भक्त आ रहे हैं। उन्हें तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा पुस्तक का प्रसाद वितरण किया गया।

इससे पहले शिवा जी मार्ग के राजा गणपति बप्पा का श्रृंगार व पूजन अर्चना शुक्रवार की सुबह सुनील अग्रवाल ने धर्मपत्नी के साथ किया । इसके बाद गणेश शंकर पवार व उनकी पत्नी श्वेता पवन ने रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक में काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। गणपति बप्पा की भक्तों का साथ शाम को महा आरती हुई और प्रसाद वितरण हुआ।

Previous articleशहीद पद कैम्पस में बनेगा 1000 बिस्तरों का अस्पताल
Next articleचिकित्सा में एनस्थीसिया डाक्टरों की भूमिका बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here