रेजीडेंट डाक्टरों ने लगाया आरोप

0
859

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेजीडेंट डाक्टरों ने दो वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रेजीडेंट डाक्टरों ने अपने विभाग प्रमुख को पत्र देने की बजाय सीधे कुलपति को पत्र भेज दिया है। हालांकि केजीएमयू प्रशासन रेजीडेंट व दोनों चिकित्सक शिक्षक को समझा -बुझा का मामले को शांत करने में जुटा है।
शिकायत करने वाले रेजीडेंट्स डॉक्टरों ने अपने चिकित्सक शिक्षकों पर व्यावहारिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

आरोपों में उन्होंने कहा कि चिकित्सक शिक्षक नियम विरूद्ध क्लीनिकल वर्क कराते है। रेजीडेंट्स डाक्टरों का आरोप है कि उनके मरीजों के घर जाकर भी इलाज करने के लिए कहा जाता है। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने दो चिकित्सक शिक्षक डाक्टरों से इस शिकायत के बारे में जानकारी मांगी है। उधर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार का कहना है कि दोनो पक्षों से बात की जाएगी। उसके बाद केजीएमयू प्रशासन को जानकारी सौप दी जाएगी।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइनकी लापरवाही से गयी युवती की जान
Next articleयहां होगा गरीबों का सत्यापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here