केजीएमयू के नर्सिंग ऑफिसर व निक्षय मित्र सत्येंद्र कुमार ने नवरात्रि पर 10 टीबी पीड़ित कन्याओं को बांटी पोषण पोटली,

0
32

केजीएमयू के नर्सिंग ऑफिसर व निक्षय मित्र सत्येंद्र कुमार ने नवरात्रि पर 10 टीबी पीड़ित कन्याओं को बांटी पोषण पोटली,

विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने की सराहना
​

लखनऊ।किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में सामाजिक और चिकित्सकीय स्तर पर लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्रि के पावन अवसर पर विभाग के नर्सिंग ऑफिसर एवं निक्षय मित्र सत्येंद्र कुमार ने एक अनूठी पहल करते हुए टीबी से पीड़ित 10 क

न्याओं को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली प्रदान की।

​इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी पीड़ित बच्चों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत करना है। गौरतलब है कि समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए निक्षय मित्र सत्येंद्र कुमार अब तक 300 से अधिक टीबी मरीजों को गोद ले चुके हैं।

्
​दवा के साथ पोषण और सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी: डॉ. सूर्यकांत
​कार्यक्रम के दौरान रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने सत्येंद्र कुमार के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा:
​”नवरात्रि नारी शक्ति, करुणा और सेवा का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर टीबी पीड़ित कन्याओं को पोषण पोटली देना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है। टीबी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त पोषण, नियमित चिकित्सकीय परामर्श और सामाजिक सहयोग बेहद आवश्यक है। बच्चों को विशेष प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे बिना किसी भेदभाव के सामान्य जीवन जी सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।”

​टीबी मुक्त भारत के लिए केजीएमयू के प्रयास
​डॉ. सूर्यकांत ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा अब तक 500 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त:
​वर्ष 2019 से विभाग एक गांव और एक स्लम क्षेत्र में टीबी नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य गतिविधियां चला रहा है।
​केजीएमयू द्वारा लगभग 15 ग्राम पंचायतों को भी गोद लिया गया है।

​उन्होंने सक्षम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्वास्थ्यकर्मियों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की, ताकि ‘टीबी मुक्त भारत’ का सपना साकार हो सके।
​वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ रहा मौजूद
​इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.ए.एस. कुशवाहा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. अंकित कुमार, जूनियर डॉक्टर्स, उप नर्सिंग अधीक्षक सुतापा बनर्जी, नवनीत, मजीत कौर, नर्सिंग स्टाफ, डॉट्स (DOTS) स्वास्थ्यकर्ता, कर्मचारी तथा मरीजोंषं के परिजन उपस्थित रहे।

Previous articleवर्ल्ड ट्रॉमा डे: एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में जन जागरूकता कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here