615 पदोन्नति से नर्सो में खुशी की लहर

0
1179

लखनऊ। वर्षो से लम्बित स्टाफ नर्स से सिस्टर/मास्टर के पद पर 615 पदोन्नति की गयी, जिससे नर्सिंग संवर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस खुशी में राजकीय नर्सेज संघ की कार्यकारिणी ने महानिदेशक से लेकर बलरामपुर अस्पताल के निदेशक तक पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

संघ के महामंत्री अशोक यादव ने बताया कि पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर वर्षो से आंदोलन चल रहा है। लगातार प्रदेश के मंत्री के अलावा शासन के अधिकारियों से मुलाकात करके मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया जा रहा है। अब जाकर पहली बार सिस्टर/ मास्टर के पद पर 615 पदोन्नति की गयी है, जो कि आंदोलन को पहली जीत मिली है। इससे नर्सिंग संवर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस खुशी में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. पद्माकर सिंह सभी ने बधाई दी है।

इसके अलावा निदेशक ( नर्सिंग) डा. ज्ञान प्रकाश, संयुक्त निदेशक नर्सिंग डा. सुरेश चंद्रा तथा बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डा. राजीव लोचन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती बीना पाठक, कोषाष्यक्ष जेवी सिंह, आडीटर महेन्द्र नाथ,शोभा तिवारी, उमा यादव, दुर्गा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous articleदो घंटे के बाद मिला इमरजेंसी में इलाज…
Next articleएचआईवी – टू के मरीज रहे है बढ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here