Advertisement
Home Medical News वेतन फिक्सेशन ना मिलने पर संघ आक्रोशित

वेतन फिक्सेशन ना मिलने पर संघ आक्रोशित

0
1136

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में अधिकारियों और डीपीए प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई । जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वित्त अधिकारी , जिला प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
संघ ने 1-1-2006 से वेतन फिक्सेशन में देरी पर कड़ा आक्रोश जताया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को सभी मामलों की पत्रावली तलबकर निर्णय करने का आश्वासन दिया, 2 वर्ष की सेवा पर अगला ग्रेड पे फिक्स करने के भी निदेश दिए, 2 वर्ष की सेवा पर स्थाईकरण हेतु सभी परिधिगत अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

अगले माह से प्रत्येक पहली तारीख को वेतन मिलना शुरू हो जाएगा । बहुत से चिकित्सालयो में महंगाई भत्ते का एरियर ना मिलने पर भी गंभीर आक्रोश दर्ज कराया गया । अनिल सचान का एक माह का लम्बित वेतन भुगतान, एक साथी के मेडिकल भुगतान की मांग की गई । आशीष स्वरूप के जी पी एफ पासबुक के संबंध में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक हफ्ते में कार्यवाही पूरी करने की बात कही । प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री के के सचान, सुनील यादव, एस एन सिंह, जे पी नायक, आर आर चौधरी, सुभाष श्रीवास्तव, वी पी सिंह शामिल थे ।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकेजीएमयू में १०२ करोड़ की लागत से बनेगा स्पाइन सेंटर
Next articleबढ रही प्लेटलेट की मांग 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here