Advertisement
Home Medical News बढ रही प्लेटलेट की मांग 

बढ रही प्लेटलेट की मांग 

0
861

लखनऊ। बढ़ते वायरल बुखार व डेंगू के मरीजों के चलते ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गयी है। किंग  जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक से वार्डो में भर्ती मरीज ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों के मरीज भी  नेट से जांच की हुई प्लेट्लेट्स लेने के लिए आ रहे है। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ रहे है। लगभग सभी अस्पतालों में वायरल के मरीजों से ओपीडी के अलावा इमरजेंसी भी फुल रहती है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ने लगी है। इसमें सबसे पहले प्लेट्लेट्स ही कम होती है आैर मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए इसकी मांग बढ़ जाती है। राजधानी के लगभग सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में डेंगू व वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ रहे है।

स्वास्थ्य विभाग की माने तो डेंगू के मरीज तो बढ़े है लेकिन पैनिक होने की आवश्यकता है। इस बार डेंगू के वायरस ज्यादा तेज नही है आैर इस कारण मरीज ज्यादा की संख्या में नहीं आ रहे है। फिर भी डेंगू के मरीज अस्पतालों में भर्ती तो ही रहे है। बताया जाता है कि निजी अस्पतालों से लोग काफी संख्या में लोग प्लेटलेट्स लेने आ रहे है। डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि केजीएमयू के ब्लड बैंक में नेट ( न्यूक्लिक एसिड टेस्ट) किया हुआ ब्लड एक मात्र यही के ब्लड बैंक में कम शुल्क में मिलता है। निजी ब्लड बैंक में अगर नेट की जांच करने के बाद ब्लड यूनिट मिलती है तो ब्लड यूनिट काफी होती है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleवेतन फिक्सेशन ना मिलने पर संघ आक्रोशित
Next articleस्मॉग को लेकर यहां अस्पताल हाई अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here