हम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वारः ब्रजेश पाठक

0
41

केजीएमयू में आयोजित कार्यशाला

लखनऊ। एनीमिया पर हम सब को मिल कर वार करना है। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एनीमिया से ग्रसित मरीज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार करने में यूपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे शनिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश में एनीमिया निवारण (प्रगति की ओर बढ़ते कदम) कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे प्रदेश की भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने का एक साझा मिशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ भारत का जो स्वप्न देखा है, उसे साकार करने में उत्तर प्रदेश अपनी पूरी क्षमता लगा कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनीमिया मुक्त भारत के संकल्प को अपनी प्राथमिकता में अव्वल नंबर पर रखा है। खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को लेकर सरकार बहुत गंभीर है और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अप टू डेट किया है। डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग गांव-गांव तक बढ़ाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बीमारी को मात देने के लिए सरकार द्वारा सिर्फ संसाधनों पर भी नहीं बल्कि कौशल पर भी ध्यान दिया है। पूरे प्रदेश में दस हजार से अधिक चिकित्सा अधिकारियों एव स्टाफ नर्सों को इस उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें डिजिटल तकनीक का उपचार कर एनीमिया के मरीजों की रियल टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित करनी है। हमारी आशा और एएनएम बहनों को इतना सशक्त और समर्थ बनाना है कि कोई भी लाभार्थी जांच और उपचार के सुरक्षा चक्रम से बाहर न रहे।

कार्यशाला के अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नेशनल कॉन्क्लेव ऑन एनीमिया रिडक्शन विषयक स्मारिका का विमोचन भी किया। स्मारिका में एनिमिया से बचाव एवं उपचार हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ० हरिदास अग्रवाल, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ० रंजना खरे,डॉ० अंजू अग्रवाल , डॉ० मोनिका अग्रवाल, डॉ० शुचि अग्रवाल, गेट्स फाउंडेशन से डॉ० गुंजन तनेजा,डॉ० शैलेंद्र हेगडे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Previous articleट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत के मामले की होगी जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here