विनीता सिंह को मिली पी.एच.डी की उपाधि

0
32

लखनऊ। डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के शिक्षा संकाय के (शिक्षाशास्त्र) विषय मे शोधार्थी विनीता सिंह निवासी सेक्टर-9, इन्दिरा नगर, लखनऊ (उ0प्र0) ने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पी.एच.डी. (डाक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है।

् विनीता सिंह ने प्रो. (डा.) के.के.सिंह विभागाध्यक्ष (शिक्षा-संकाय) रामनगर पी.जी. कालेज रामनगर, बाराबंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शीर्षक ‘वर्तमान भारतीय परिप्रक्ष्य में श्री अरबिंदो घोष एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर के शैक्षिक दर्शन का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, गुरूजनों, मित्रों, सहकर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी हैं।

इस अवसर पर विनीता सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सास-ससुर के आर्शीवाद गुरूजनों के अमूल्य मार्गदर्शन पति के रिन्तर सहयोग एवं प्रोत्साहन तथा मित्रों एवं परिवार के सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपाधि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नही बल्कि सभी के प्रेम, सहयोग, त्याग तथा विश्वास का परिणाम है।

Previous articleKgmu : यूरोलॉजी विभाग में असाध्य रोग योजना की दवाओं में 4 संविदाकर्मियों पर FIR दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here