FSDA की जांच में खुलासा: अस्पताल फार्मेसियों में दवाओं का ‘MRP खेल’, खरीद दर से 67 गुना तक वसूली

0
48

​लखनऊ। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की खरीद कीमत और मरीजों से वसूली जाने वाली एमआरपी (MRP) के बीच भारी अंतर का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपीएफएसडीए) द्वारा प्रदेश की 214 अस्पताल फार्मेसियों के निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

​जांच में शामिल 130 दवाओं के विश्लेषण में पाया गया कि 36 दवाओं की एमआरपी उनकी खरीद दर से 10 गुना से भी अधिक है, जबकि कुछ मामलों में यह अंतर 67 गुना तक दर्ज किया गया।
​₹74 का इंजेक्शन ₹4,980 में, ICU की दवाओं में भारी मार्जिन
​रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर इंफेक्शन और आईसीयू में इस्तेमाल होने वाले Polymyxin-B (500,000 Unit) इंजेक्शन की फार्मेसी खरीद दर मात्र ₹74.09 है, जबकि इसका एमआरपी ₹4,980.94 दर्ज है।

​इसी तरह अन्य प्रमुख जीवनरक्षक दवाओं में भी भारी अंतर मिला:
​Terlipressin (10 ml): खरीद कीमत ₹56, एमआरपी ₹3,050 (54 गुना अधिक)।

​Colistimethate Sodium (4.5 MIU): खरीद कीमत ₹210, एमआरपी ₹9,702.31 (46 गुना अधिक)।
​Tigecycline (50 mg): खरीद कीमत ₹154.54, एमआरपी ₹7,110.47 (46 गुना अधिक)।
​Caspofungin (70 mg): खरीद कीमत ₹800, एमआरपी ₹21,230 (26.5 गुना अधिक)।
​कैंसर की दवाओं में ₹62,000 तक का मुनाफा अंतर
​कैंसर इलाज में प्रयुक्त Bevacizumab (400 mg) की खरीद कीमत ₹7,541.10 है, जबकि पैक पर एमआरपी ₹69,995 दर्ज है। यानी प्रति यूनिट सीधे ₹62,453.90 का अंतर है। वहीं Keytruda (100 mg) की खरीद दर ₹1,81,860 की तुलना में एमआरपी ₹2,16,500 पाई गई।
​दवाओं के अलावा मेडिकल डिवाइसेज में भी यही हाल है। मात्र ₹6.40 में खरीदे जाने वाले 3-way stop cock की एमआरपी ₹163 (25 गुना) पाई गई।

​ट्रेड मार्जिन का गणित और मरीजों पर बोझ
​विभाग के अनुसार, निर्माता कंपनियां और अस्पताल ऊंची एमआरपी तय करके भारी ट्रेड मार्जिन का फायदा उठाते हैं। अस्पतालों द्वारा मरीजों को एमआरपी पर बड़ा डिस्काउंट देने के बावजूद असल खरीद कीमत बेहद कम होती है। इस पूरे मॉडल में अस्पताल और दवा कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही हैं, जबकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की जेब पर इसका सीधा बोझ पड़ रहा है।

Previous articleमायाजाल में रिश्तों की उलझन से हिंसा की भयावहता तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here