केजीएमयू में सामान्य दिनों की भांति चलेगी ओपीडी
लखनऊ। मकर संक्रांति के अवकाश पर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बारह बजे तक संचालित होगी। ओपीडी से मरीजों की भर्ती भी की जाएगी। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी की जांचे भी होंगी। इमरजेंसी सेवाओं का संचालन सामान्य दिनों की भांति होगा। पीजीआई में नये पंजीकरण नहीं होगा। जांच से जुड़े कार्य भी नहीं होंगे।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि सामान्य दिनों की भांति ओपीडी संचालित की जाएगी। ओपीडी से मरीजों की भर्ती की जाएगी। भर्ती मरीजों को इलाज उपलब्ध होगा। इसके अलावा पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांचें होंगी। डॉ. सिंह ने बताया कि जिन मरीजों का सर्जरी की तारीख दी गयी है। उनका तय समय पर ऑपरेशन भी होगा। सिर्फ शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य नहीं होगा।
वही बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों में बारह बजे तक ओपीडी चलेगी।
इसके अलावा पीजीआई की ओपीडी में आने वाले पुराने मरीजों को इलाज मिलेगा। नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। जिन मरीजों को पूर्व में जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। ओपीडी में आने वाले मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं होगी। बाकी 24 घंटे संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब खुली रहेगी। लोहिया संस्थान में पुराने सभी मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलेगा। पहले से जिन मरीजों को जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। इमरजेंसी का संचालन 24 घंटे होगा।