लखनऊ । पी जी आई के 17 वें इन्टरनेशनल कांफ्रेंस आँफ टेलीमेडिसन सोसाइटी आँफ इंडिया के तीन दिवसीय टेलीमेडीकाँन 2021 के समापन अवसर पर आयोजक के अध्यक्ष प्रो एस के मिश्रा ने कहा कि कोविड में मरीजों की अच्छी तरह से उपचार करके चिकित्सकों ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर अहम भूमिका निभाई है। देश विदेश के चिकित्सकों ने टेलीमेडिसन की कांफ्रेंस से उपचार के तरीके एक-दूसरे के नेटवर्क से जुड़े रहे और उनका उपचार कर जीवन बचाने का उपाय खोजा गया। इस कांफ्रेंस में देश विदेश से 400 चिकित्सकों ने प्रतिभाग में शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने टेलीमेडिसन से प्रदेश के मरीजों के इलाज के लिए 6 मेडिकल कॉलेज के साथ और मेडिकल कॉलेज टेलीमेडिसन से जोड़ा जाएगा जिससे कि मरीजों को देश विदेश में दौड़ भाग से बचा जा सके। अपने जिले के मेडिकल कॉलेज में ही इलाज का लाभ मिल सके। इस चर्चा में जेपिमेर पांडेचरी के निदेशक प्रोफेसर राकेश अग्रवाल ने हेपटाइटिस पर व्याख्यान के विषय पर भाग लिया। कोविड एवार्ड सेशन में गर्वमेंट आँफ इंडिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी के डाक्टर गुलशन राय, साउथ अफ्रीका के डाक्टर लुइस मेसिना ब्राजील के प्रो सरोज मिश्रा ने अपने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में निदेशक प्रो आर के धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो गौरव अग्रवाल, डीन प्रो अनीस श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो ए के पालीवाल उपस्थित रहे।












