तीमारदारों ने डाक्टर को दौड़ा कर पीटा, पैर टूटा

0
3823

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार तीमारदारों ने मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टरों को दौड़ा- दौड़ा कर पीट दिया। आरोप हैं कि तीमारदारों ने डॉक्टर की वार्ड में घुस कर पिटायी की है। । मारपीट की घटना में एक जूनियर रेजिडेंट के हाथ की हड्डी टूट जाने से रेजीडेंट डाक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो तीमारदारों को पड़ लिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

आलमबाग निवासी मरीज में ब्लड कैंसर पीड़ित मरीज को लेकर गत शनिवार को परिजन मरीज को लेकर केजीएमयू के हीमैटोलॉजी विभाग पहुंचे। डाक्टरों ने इलाज के लिए यहां मरीज की जरूरी जांचे करायी गयी। जांच में ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई, डाक्टरों ने मरीज को शताब्दी फेज-दो के चौथे तल पर हीमैटोलॉजी विभाग में सोमवार को मरीज भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों के तीमारदारों को रिपोर्ट के अनुसार बोनमैरो ट्रांसप्लांट का विकल्प बताया। आज शाम तीन बजे परिजन इलाज की व्यवस्था को लेकर अचानक आक्रोशित हो गये। उनका आरोप कि जानबूझ कर मरीज का इलाज सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। मरीज के परिवार की एक महिला सदस्य ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. भूपेंद्र सिंह को पकड़ लिया। जब तक वह कुछ बात करते समझ पाते तब तक तीन पुरुष तीमारदारों ने डॉ. भूपेंद्र से मारपीट करने लगे। डा. भूपेन्द्र अचानक हुई मारपीट से बचने के लिए वहां से भागे।

मारपीट की सूचना मिलने पर सूचना मिलते ही मौके पर पहंुचे जूनियर रेजिडेंट डॉ. धर्मेन्द्र ने बीच-बचाव की कोशिश करने लगे, तो आरोप हैं कि पुरुष तीमारदारों ने डॉ. धर्मेन्द्र की जमकर पीट दिया। इस मारपीट में डॉ. धर्मेंद्र के हाथ की हड्डी टूट गई। आनन -फानन में जूनियर रेजिडेंट संजय ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को पकड़ने की कोशिश की, तो एक तीमारदार फरार हो गया। जबकि दो तीमारदार को पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया। आनन-फानन डॉ. धर्मेंद्र का ट्रॉमा में एक्सरे किया गया, तो फ्रैक्चर का पता चला। डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मरीज व परिजनों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद मरीज इलाज के इस विकल्प पर राजी नहीं हैं। मरीज का हीमोग्लोबिन पांच है। खून चढ़ाया जा रहा है। इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती गई है। मरीज की हालत गंभीर है। इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी जा चुकी है।

Previous articleडब्ल्यूएचओ : डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज नहीं है
Next articleकोरोना : यूपी में 630 नये, 23 डेथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here