Advertisement
Home अभी-अभी उपमुख्यमंत्री से मिला चि.स्वा.महासंघ प्रतिनिधिमंडल मिला, स्थानांतरण नीति पर हुई वार्ता

उपमुख्यमंत्री से मिला चि.स्वा.महासंघ प्रतिनिधिमंडल मिला, स्थानांतरण नीति पर हुई वार्ता

0
5840

 

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ वेद व्रत सिंह द्वारा भेजी गई आख्या से उप मुख्यमंत्री को विनम्रता पूर्वक अवगत कराया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस स्थानांतरण सत्र में केवल निजी अनुरोध , प्रशासनिक आधार , प्रौन्नति उपरांत समायोजन पर ही स्थानांतरण किये जाय।इसके साथ ही नर्सेज को गृह जनपद स्थानांतरण हेतु आदेश निर्गत किया जाय, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को स्वास्थ्य विभाग में सभी संवर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतनमान, ग्रेड वेतन के पुनरीक्षण भत्ते एवं अन्य सुविधाओं इत्यादि के सम्बंध में वेतन सिमित 2016 की संस्तुतियों को तत्काल लागू किया जाय।

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा संवर्गों का पुनर्गठन एवं रिक्त पदों भर्ती एवं पदोन्नति कर भरा जाय। यह भी मांग की गई कि सभी चिकित्सालयों में सी सी टी वी कैमरे एंव सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। मांगों पर उपमुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह, प्रधान महासचिव अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव सर्वेश पाटिल, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा, डीपीए जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ,रजत यादव,कमल श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleBAMS छात्रों को अब 12 हजार रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता
Next articleयहां प्रसाद खाने से 36 महिलाएं व बच्चे उल्टी दस्त की चपेट में, अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here