Sad news : हृदयगति रुकने से डा. विवेक दुबे का निधन

0
1073

 

 

 

 

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डा. विवेक दुबे की ह्मदयगति रूक जाने से रविवार को मौत हो गयी। डा. दुबे को एक सप्ताह पहले ब्रोन स्ट्रोक पड़ा था। तब वह मेदांता में भर्ती चल रहे थे। डा. दुबे के अचानक निधन से डाक्टरों, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग व स्वास्थ्य कर्मियों ने दुख प्रकट किया है।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार चर्म रोग विशेषज्ञ डा. विवेक दुबे लम्बे समय तक सिविल अस्पताल में तैनात रहे। इसके बाद वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात कर दिये गये थे। कुछ दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर जांच में ब्रोन हेमरेज बताया गया। जिसका इलाज मेंदांता अस्पताल में चल रहा था। रविवार को अचानक तबियत बिगड़ी आैर ह्मदय गति रूकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सहित सिविल अस्पताल के अलावा अन्य सभी में शोक की लहर है।

Previous articleयूपी : ओमीक्रॉन से निपटने के लिए तैयारी पूरी 
Next articleनौ से कार्यबहिष्कार को फार्मेसिस्ट फेडरेशन का समर्थन- सुनील यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here