नौ से कार्यबहिष्कार को फार्मेसिस्ट फेडरेशन का समर्थन- सुनील यादव

0
829

 

 

 

 

 

 

शामिल होंगे सभी विधाओं और समस्त संस्थानों के फार्मेसिस्ट

 

अभी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का काला फीता बांधकर विरोध जारी

 

लखनऊ। कर्मचारियों की मांगों पर उच्च स्तर पर बनी सहमति के बावजूद निर्णय नहीं हो रहे, युवाओं का भविष्य खतरे में है, कर्मचारियो को मिल रही सुविधाओं में कटौतियां जारी है, सरकार कर्मचारियों को इस देश का दोयम दर्जे का नागरिक मानती हैं, राज्य कर्मचारी और शिक्षक इसे बर्दाश्त नही करेगा । कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर फार्मेसिस्ट फेडरेशन आंदोलन को तैयार है । 9 दिसम्बर से कार्य बहिष्कार में सभी संस्थानों और सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट शामिल होंगे।
फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि फार्मेसिस्ट संवर्ग सहित अन्य संवर्गो की वेतन विसंगति दूर करने, पदों का पुनर्गठन, वेटेनरी फार्मेसिस्ट , सींचपाल सहित अनेक संवर्गो की नियमावली बनाने,
निजीकरण को रोकने, पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा संविदा की जगह स्थाई नियुक्तियां किये जाने, कैशलेश इलाज सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में मोर्चे द्वारा घोषित आंदोलन में भागीदारी करेंगे ।

श्री यादव ने बताया कि सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये से कर्मचारी नाराज हैं। सरकार संविदा, आउटसोर्सिंग और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जो आम जनता के भविष्य के लिए भी घातक है जिससे कर्मचारी भी परेशान है, और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा । विभिन्न संस्थानों और विभिन्न विधाओं के फार्मेसिस्टों के पदनाम परिवर्तन सहित अनेक मामले लंबित हैं ।

Previous articleSad news : हृदयगति रुकने से डा. विवेक दुबे का निधन
Next articleKgmu : चांसलर, हीवेट और यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल पर एमबीबीएस छात्र अहमद उजैर का कब्जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here