PGI: सेवानिवृत्त नर्सिंग आफिसर ने अंगदान कर चार को दी नयी जिंदगी

0
274

लखनऊ। संजय गांधी पी जी आई के सेवानिवृत्त नर्सिंग आफिसर फनीश मणी त्रिपाठी ने किडनी व लिवर का अंगदान देकर जीवन दान दे दिया।
वह पिछले हफ्ते आशियाना में मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने पर ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गये थे। खास बात यह कि वह पी जी आई के एनेस्थिसिया की ओपीडी में सीनियर नर्सिंग आफिसर के पद से सेवानिवृत्त हो हुए थे।

वह अपने खास मित्र से मिलने गये थे ,वहां से लौटते हुए उनका अचानक से एक्सीडेंट होने पर वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर आई सी यू में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन परिजनों ने वहां से स्थानांतरित करा कर पी जी आई एपेक्स ट्रामा सेंटर में आई सी यू में भर्ती कराया। उनके एम आर आई और अन्य परीक्षण होने पर पाया गया कि उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया। उसके बाद उनके परिजनों को सलाह देकर उनको अंगदान देने के लिए राजी किया गया।

अंगदान कमेटी ने कल से उनके अंगदान के लिए किन मरीजों को लगाना है उस पर निर्णय लिया गया। मानक के अनुसार मरीज निर्धारित होने पर नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष नारायण प्रसाद के नेतृत्व से यूरोलॉजी की टीम ने दो लोगों को गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया। उसके अलावा एक मरीज को लिवर प्रत्यारोपण कर जीवन दान कर अमर हो गये।

Previous articleयोगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए लगभग 2600 आवेदन
Next articleBanana fiber based reusable sanitary pads ज्यादा सुरक्षित: डा. प्रियंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here