Advertisement
Home अभी-अभी मई के फर्स्ट वीक से शांत होगी कोरोना की दूसरी लहर :...

मई के फर्स्ट वीक से शांत होगी कोरोना की दूसरी लहर : अध्ययन

0
1226

देश में कोरोना अब अपनी पीक पर: रिसर्च टीम

‌
‌
‌लखनऊ । दावों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना का पीक आ चुका है। एक तरफ आने वाले दिनों में और हालात भयावह होने की बात की जा रही है, तो दूसरी तरफ अब एक्सपर्ट और कोरोना पर नजर रखने वाले लोग इस बात की ताकीद कर रहे हैं कि कोरोना का दूसरा व
लहर अब शांत हो सकती है।
आईआईटी के प्रो. मनिंद्र अग्रवाल और उनकी टीम के लगातार अध्ययन के पाया कि देश में कोरोना अब अपनी पीक पर है।
देश में कोरोना के हालात भले ही भयावह हो, लेकिन इस महामारी पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट की राय में अब भारत में कोविड-19 अपने पीक पर पहुंच गया है और मई के पहले हफ्ते से यह अपने ढलान पर आएगा
आईआईटी कानपुर के प्रो. मनिंद्र अग्रवाल जो कि सरकार की ओर से गठित कमेटी के सदस्य भी हैं, उनके और उनकी टीम की रिसर्च के मुताबिक महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस अपने पीक पर है और मई के पहले हफ्ते से इसमें गिरावट शुरू हो जाएगी और जून महीने में लोगों को काफी राहत होगी।

एक्सपर्ट मनिंद्र अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली में अब कोरोना के मामले ज्यादा नहीं बढ़ेंगे. देश का आंकड़ा अधिकतम चार लाख तक जा सकता है. उत्तर प्रदेश का आंकड़ा 50 हजार तक जा सकता है, लेकिन इसके और बढ़ने की गुंजाइश नहीं है।
मनिंद्र अग्रवाल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में चुनाव की वजह से थोड़े मामले बढ़ेंगे, लेकिन बहुत ज्यादा असर नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव की वजह से गांव में मामले थोड़े बढ़ेंगे उसका ओवरऑल डाटा पर असर नहीं पड़ेगा।

आईआईटी के प्रोफेसर के मुताबिक महाराष्ट्र अपने पीक पर है, तो राजधानी दिल्ली भी अपने पीक पर है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के कई शहर लखनऊ और वाराणसी भी अपने पीक पर हैं। बिहार में थोड़े मामले और बढ़ेंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश भी लगभग अपने पीक पर हैं. ऐसे में मई का पहला हफ्ता कोरोना वायरस के घटने की शुरुआत लेकर आएगा।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleप्रदेश में कई राज्यों की तुलना में पॉजिटिव केसों की संख्या कम
Next articleबुधवार को 3759 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here