*कुल संख्या 1.40 लाख के पार पहुंचीं*
लखनऊ । देशभर में MBBS की 13,186 नई सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसके बाद कुल सीटों की संख्या 1.40 लाख से अधिक हो गई है। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटों का इजाफा हुआ है, जिससे छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ेंगे।
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।
नई सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, अब देश में एम्स जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर एमबीबीएस की कुल 1,40,214 सीटें हो गई हैं। इनमें 61,185 सरकारी सीटों में 2,786 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों की 65,843 सीटों में 10,400 सीटें बढ़ी हैं।
तमिलनाडु 1,250
बिहार 1,240
उत्तर प्रदेश 1,200
राजस्थान 1,100
तेलंगाना 1,010
पश्चिम बंगाल 975
आंध्र प्रदेश 525
मध्य प्रदेश 520
महाराष्ट्र 550
झारखंड 520
केरल 300
गुजरात 250
छत्तीसगढ़ 245
उत्तराखंड 200
कर्नाटक में सबसे अधिक 1650 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई है।











