लखनऊ। अगर खाना खाने के तुरंत बाद अगर उल्टी होने के बाद सामान्य दवाओं से बंद न हो रही हो, तो हो इस प्रक्रिया को नजर अंदाज न करके तुरंत विशेषज्ञ डाक्टर से परामर्श कर जांच कराना चाहिए। यह एक्लेशिया कार्डिया नामक गंभीर बीमारी होने के लक्षण हो सकते है। इसमें आहार नाल की मांसपेशियों में सिकुड़न होने से भोजन निगलने में परेशानी होने लगती है। यह बात एम्स नई दिल्ली के डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के जनरल सर्जरी विभाग के 107 वें स्थापना दिवस समारोह में सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.डीके गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एडवांसमेंट पर चर्चा की।
डॉ. प्रसाद ने बताया कि अगर लगातार एसिडिटी बनी रहती हो, किसी भी प्रकार का खाना खाने के तुरंत बाद उल्टी हो जाती है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह एक्लेशिया कार्डिया के लक्षण हो सकते है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस बीमारी का किसी भी उम्र में हो सकती है। इस बीमारी में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से ठीक जा सकती है। परन्तु सही समय पर डाक्टर के पास पहुंचने से बीमारी जल्द ठीक हो जाती है।
समारोह में एसजीपीआइ चंडीगढ़ के डॉ.गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र मेंं स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। फिर भी हिचक व जानकारी के अभाव में इलाज के लिए काफी देर से पहुंचती है आैर तब तक िकैंसर एडवांस स्टेज में पहुंच चुका होता है। नयी तकनीक में आंकोप्लास्टी तकनीक से स्तन को कम से कम नुकसान पहुंचता है। इस तकनीक में ट्यूमर को निकाला जाता है, पूरे स्तन को रिमूव नही करना पड़ता है। यहां तक कि इस तकनीक से एडवांस स्टेज पर भी स्तन कैंसर को ठीक किया जा सकता है।
समारोह में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.डीके गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एडवांसमेंट पर चर्चा की। छात्रों को पढ़ाई के लिए इंटरनेट, जनरल समेत काफी चीजों की सुविधा हो गई हैं। जिससे उन्हें पढ़ाई में आसानी होती है। विभागाध्यक्ष डॉ.एए सोनकर ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। समारोह में कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट, डॉ.संजीव कुमार आदि चिकित्सक मौजूद रहे। समारोह में स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












