बृहस्पतिवार को केजीएमयू शिक्षक संघ निकालेंगा शांति मार्च
लखनऊ। क श्मीर के पहलगाम में आंतकी घटना की किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने प्रधान मंत्री को पत्र भेज कर आंतकवाद पर तत्काल एक्शन लेना का अनुरोध किया है। इसके अलावा आंतकी घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया है।
केजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. के के सिंह ने बताया कि कश्मीर के पहलगाम में आंतकी घटना का निंदनीय है। पड़ोसी देश आंतकवाद को लगातार आंतकवाद को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में आंतकवाद के खिलाफ कड़ा आैर सख्त एक्शन होना चाहिए।
इसके लिए केजीएमयू के सभी चिकित्सक शिक्षक व सभी स्टाफ ने प्रधानमंत्री को इस घटना पर दुख जताते हुए पत्र भेजा है। शिक्षक संघ के महासचिव डा. संतोष कुमार ने बताया कि कश्मीर के पहलगाम में आंतकी घटना की बेहद दुखद है। इस घटना पर केजीएमयू के सभी चिकित्सकों ने दुख जताया है।
इस घटना के विरोध पर केजीएमयू शिक्षक संघ के शांति मार्च निकालेंगा। यह शांति मार्च केजीएमयू के मेन गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक जाएगी। इसमें चिकित्सक शिक्षक के साथ अन्य सभी शामिल होंगे.











