लखनऊ । पीजीआई में इस वर्ष पहली बार कड़े मूल्यांकन मानकों के आधार पर संस्थान के सर्वश्रेष्ठ संकाय सदस्य के लिए “राज्यपाल स्वर्ण पदक (Governor’s Gold Medal)” की शुरुआत की गई, जिससे नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नारायण प्रसाद को नवाजा गया। इसके अलावा प्रो. एस.एस. अग्रवाल, प्रो. एस.आर. नाइक और प्रो. आर.के. शर्मा जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी वितरित किए गए।
दो महत्वपूर्ण चिकित्सा पुस्तकों का विमोचन
समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत उपयोगी दो पुस्तकों का विमोचन किया गया:
Essentials of Breast Surgery: (लेखक: प्रो. सबरेत्नम मयिलवगानन एवं प्रो. गौरव अग्रवाल, एंडोक्राइन सर्जरी विभाग)
From Hope to Healing: A Practical Guide to Transplant System in India: (लेखक: प्रो. राजेश हर्षवर्धन, विभागाध्यक्ष, अस्पताल प्रशासन)
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री बृजेश पाठक ने उत्तीर्ण डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा, “दीक्षांत के समय ली गई शपथ को अपने पूरे व्यावसायिक जीवन में याद रखें। हर मरीज को ईश्वर का स्वरूप मानकर करुणा और पूर्ण समर्पण के साथ उसकी सेवा करें।”
कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव व महानिदेशक श्रीमती नेहा शर्मा (IAS) ने स्वागत भाषण दिया, जबकि एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने संस्थान की पांच वर्षीय विकास-दृष्टि और प्रगति रिपोर्ट पेश की।
सामाजिक सरोकार: HPV टीकाकरण और आंगनवाड़ी किट वितरण
समारोह में सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए राज्यपाल ने बहराइच की डीएसपी श्रीमती हर्षिता तिवारी और सीडीओ श्री सुनील कुमार धनवंता को एचपीवी (HPV) टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। साथ ही पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट भी वितरित की गईं । अंत में, कार्यकारी कुलसचिव कर्नल वरुण बाजपेयी, डीन प्रो. शालीन कुमार और निदेशक प्रो. आर.के. धीमन द्वारा सभी 279 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गईं।












