Kgmu : पहली बार रोबोटिक तकनीक से ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी

0
128

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग के चिकित्सकों ने 25 वर्षीय युवती के 10×10 सेंटीमीटर आकार के डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) ट्यूमर का सफल रोबोटिक ऑपरेशन किया। विभाग में इस तरह की जटिल सर्जरी पहली बार की गई है।

 

विभागाध्यक्ष एवं मुख्य सर्जन प्रो. निशा सिंह ने बताया कि युवती पेट में सूजन, दर्द और भारीपन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान ओवेरियन ट्यूमर की पुष्टि हुई, जिसके बाद विशेषज्ञ टीम ने रोबोटिक सर्जरी का निर्णय लिया। परिजनों की सहमति मिलने के बाद शनिवार को सफल ऑपरेशन किया गया।

 

 

 

सर्जरी टीम में डॉ. तारिणी सोनवानी और डॉ. आस्था चौहान शामिल रहीं। वहीं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. दीपाली एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। नर्सिंग स्टाफ में सिस्टर रीता, नीलम और नेहा समेत अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी अहम रही।

 

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि रोबोटिक तकनीक महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर, ओवेरियन ट्यूमर, एंडोमेट्रियोसिस और बांझपन जैसी जटिल बीमारियों के इलाज में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक अधिक सटीक सर्जरी, कम दर्द और तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articlePGI : साइलेंट किलर बन रहा हाइपरटेंशन, हार्ट व किडनी पर डबल अटैक
Next articleयूपी में 20,000 शिक्षकों व अनुदेशकों की होगी भर्ती,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here