Advertisement
Home Medical News Kgmu कर्मचारियों ने भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Kgmu कर्मचारियों ने भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

0
946
  •  लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने तैनात वित्त अधिकारी पर भुगतान में धांधली का आरोप लगाते हुए , कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं अब भत्तो व अन्य के भुगतान की देरी के मामले में कर्मचारियों ने कुलपति के बाद कुलाधिपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
    परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार और महामंत्री राजन यादव की ओर से कुलपति को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि कर्मचारियों के बकाया संबंधी भुगतान के मामले का निस्तारण करने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया था। लेकिन वित्त अधिकारी की तरफ से उदासीनता बरतते हुए समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। कर्मचारियों को एसीपी से मिलने वाला लाभ एक साल से लंबित है। पीसीए के एरियर का भुगतान तीन सालों से लंबित है। इसी तरह प्रदेश सरकार की ओर से अस्थाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान पहले सप्ताह में करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन माह की 17 तारीख बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं किया गया है। दीपावली के बोनस का भी भुगतान नहीं हुआ और पीजीआई एवं एम्स में दी जाने वाली सुविधाओं के समानांतर केजीएमयू कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने वीसी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ,अन्यथा कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Previous articleलंदन में जल्‍द दिखेंगे यूपी के परिधान
Next articleएमएक्स टकाटक फेम हाउस ने शानदार सफलता हा‍सिल की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here