गुडम्बा में दो बहनों की हत्या, अलग-अलग कमरों में मिला दोनों का शव

0
864

लखनऊ। गुडम्बा क्षेत्र में दो सगी बहनों की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों को अलग-अलग कमरे में ले जाकर वारदात की। रविवार दोपहर वहां पहुंचे भतीजे ने दोनों को कमरे में मृत देख पिता को सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सगी बहनों की हत्या में पुलिस करीबी का हाथ मान रही है। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि हत्याकाण्ड का जल्द खुलासा हो जायेगा।

गुडम्बा के बजरंग कालोनी गौराबाग में संदल श्रीवास्तव (60) सगी बहन जुग्गुन (55) के साथ रहती थी। दोनों बहने घर में एक परचून की दुकान चलातीं थीं। इसके साथ ही मकान में इनका भतीजा धु्रव साइबर कैफे चलाता था, जबकि इनके भाई अलग-अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविववार सुबह क्षेत्र में रहने वाली एक युवती साइबर कैफे पर रिचार्ज कराने गई थी लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह वापस लौट आई। हालांकि घर का एक दरवाजा खुला हुआ था।

यह देख धु्रव के साथी प्रशांत ने उसे सूचना दी। सूचना के बाद धु्रव वहां पहुंचा तो देखा कि बुआ संदल श्रीवास्तव और जुग्गुन अपने-अपने कमरे में मृत पड़ी थीं, जबकि उनके बगल में तकिया रखा हुआ था। यह देख उसने अपने पिता अंजनी श्रीवास्तव को सूचना दी। वहा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी दीपक कुमार, एसपी टीजी हरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर गुडम्बा समेत आस-पास थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

100 मीटर दूर घूमता रहा खोजी कुत्ता

दो बहनों की हत्या की सूचना मिलने के बाद डाॅगा स्क्वायड की टीम वहां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एक खोजी कुत्ता घर से करीब 100 मीटर दूर एक गल्र्स मैनेजमैंट इंस्टीट्यूट तक पहुंच गया, जहां वह काफी देर इधर उधर घूमता रहा। इस पर पुलिस ने वहां काम करने वाले चपरासी से पूछताछ की। हालांकि पुलिस को उससे कुछ हासिल नहीं हआ।

पांच कमरों में नौ किरायेदार-

पुलिस ने बताया कि जिस मकान में दोनों बहने रहतीं थीं, वहां पर पांच कमरे बने हुए हैं। इन कमरांे में नौ किरायेदार रहते हैं, जो पढ़ाई करते हैं। हालांकि इनमें से कुछ किरायेदार वहां नहीं थे। पुलिस ने वहां मौजूद सभी किरायेदारों से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही उन्हें थाने ले आई है, जहां वह उनसे पूछताछ कर सुराग जुटा रही है।

भतीजे और उसके साथी से भी पूछताछ-

वारदात के बाद मौके पर पहंुंचे धु्रव और उसके साथी प्रशांत को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनांे से पूछताछ कर रही है। दोनों से पूछताछ में कई विरोधाभाषी बातें सामने आईं हैं। इसको लेकर पुलिस का शक गहरा गया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रापर्टी के लिए करीबी ने की हत्या!

सूत्रों की माने तो प्रापर्टी के लिए दोनों बहनों की हत्या की गई है। इसमें किसी करीबी का हाथ है। पुलिस इस दिशा में छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही कई करीबियों का भी पुलिस ने ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो प्रापर्टी को लेकर दोनों बहनों से एक करीबी का विवाद भी हुआ था।

महिला के शामिल होने का शक

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह घर के पास एक महिला भी घूमती दिखी है। इसके साथ ही एक महिला की चप्पल भी घर में मिली है, जो दोनों सगी बहनों के नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्याकाण्ड में महिला भी शामिल है, जो पूरे घटनाक्रम में शामिल रही है।

किराये का रुपया भी रखतीं थी मृतका

परिजनों व भतीजे ध्र्रुव ने बताया कि मकान में पांच कमरे थे, जिसके मिले रुपयों को मृतका अपने पास रखतीं थीं। सूत्र बतातें हैं कि इसको लेकर भी परिजनों में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई ने यह मकान बनवाया था, जिसमें दोनो बहने रहती थीं।

Previous articleट्रामा सेंटर अग्नि कांड : लाखों की दवाएं स्वाहा
Next articleडाक्टरों ने बच्चों के मानसिक बीमारी पर अनुभव साझा किये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here