Advertisement
Home अभी-अभी दीपावली पर्व पर जोरदार मांग से सोना 1,000 रुपये चढकर 82,000 रुपये...

दीपावली पर्व पर जोरदार मांग से सोना 1,000 रुपये चढकर 82,000 रुपये की ऊंचाई पर

0
484

न्यूज। दीपावली पर्व के ठीक पहले जोरदार लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को पहली बार सोने की कीमत एक हजार रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 82,000 रुपये प्रति दस ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढकर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।
स्थानीय बाजारों में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,000 रुपये चढकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बताते हैं पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत आैर 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 81,400 रुपये आैर 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेज उछाल का श्रेय दिवाली के दौरान बढती मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की भारी खरीदारी के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति के कारण मजबूत वैश्विक रुख को दिया।

सोने की कीमत पिछले साल 29 अक्टूबर से 35 प्रतिशत बढकर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। उस समय सोने की कीमत 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इस बीच, लगातार पांचवें दिन बढत को जारी रखते हुए चांदी भी 1,300 रुपये उछलकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

चांदी की कीमत पिछले वर्ष के 29 अक्टूबर के बाद से 36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। पिछले साल इस समय चांदी का भाव 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.60 प्रतिशत या 16.80 डॉलर प्रति आैंस बढकर 2,797.90 डॉलर प्रति आैंस पर कारोबार कर रहा था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस शोध के विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, अमेरिका आैर जापान में बढती राजनीतिक अनिश्चितता के साथ-साथ ब्याज दरों पर आैर अधिक संकेतों की उम्मीदसे सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग को बढावा मिलने से इसकी कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

इस सप्ताह की शुरुआत में सर्राफा बाजार में मंदी रही क्योंकि ईरान पर इजरायल द्वारा कम गंभीर हमले ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की कुछ उम्मीदें जगाईं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअयोध्या : श्री राम लला के दीपोत्सव में 28 लाख दीप जलें , बना विश्व कीर्तिमान
Next articleकमर्शियल सिलेंडर इतने रुपए मंहगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here