Advertisement
Home Uttar Pradesh मुख्यमंत्री ने कहा … यह टैबलेट मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं...

मुख्यमंत्री ने कहा … यह टैबलेट मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की कुंजी

0
34

300 से अधिक संस्थानों के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित

25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण का आगाज, 26 जनवरी तक 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 से अधिक संस्थानों के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

​टेक्नोलॉजी और 18 हजार मुफ्त कोर्स से लैस हैं टैबलेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टैबलेट मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की कुंजी है। इन टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप टेक जैसे विषयों के 18 हजार से अधिक निशुल्क कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा ‘युवा साथी ऐप’ के माध्यम से छात्रवृत्ति, सीएम युवा और पीएम मुद्रा जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी एक क्लिक पर मिलेगी। सरकार ने युवाओं की मांग को देखते हुए स्मार्टफोन की जगह टैबलेट देने का निर्णय लिया है।

​रोजगार पर बड़ा ऐलान और विपक्ष पर हमला
सीएम योगी ने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसमें 42 हजार होमगार्ड, 32 हजार पुलिसकर्मी और 8 हजार लेखपालों की भर्तियां शामिल हैं।
​विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भर्ती निकलते ही ‘चाचा-भतीजे’ की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी और सैफई सिंडिकेट के जरिए ‘मुन्ना भाई’ बैठाए जाते थे। आज प्रदेश में नकल माफिया और दंगाई दुबक गए हैं, और पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं।

​उद्योग, स्टार्टअप और मतदाता बनने की अपील
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूपी आज देश के 55 प्रतिशत मोबाइल और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण कर रहा है। प्रदेश में स्टार्टअप्स की संख्या 120 से बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई है।
​अंत में, सीएम योगी ने 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कई कैबिनेट मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलखनऊ के युवा शोधकर्ता आयुष सोनी ने स्नातक की पढ़ाई के साथ 30 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पेश किए शोधपत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here