Advertisement
Home Religious अक्षय नवमी कल: आंवला वृक्ष के पूजन से मिलता है श्रीहरि और...

अक्षय नवमी कल: आंवला वृक्ष के पूजन से मिलता है श्रीहरि और महादेव का आशीर्वाद

0
49

जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

​लखनऊ। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला पावन पर्व अक्षय नवमी (जिसे धात्री नवमी या आंवला नवमी भी कहा जाता है) इस वर्ष 18 नवंबर को मनाया जाएगा। देवउठनी एकादशी से दो दिन पूर्व पड़ने वाले इस पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन सत्ययुग का आरंभ हुआ था और इस दिन किए गए जप, तप व दान का फल कभी क्षय (नष्ट) नहीं होता।

​स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, इस वर्ष अक्षय नवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस दिन की महत्ता को और बढ़ा रहे हैं।

​तिथि, शुभ मुहूर्त और विशेष योग
​नवमी तिथि प्रारंभ: 18 नवंबर को प्रातः 06:04 बजे से
​नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर को प्रातः 07:05 बजे तक
​आंवला पूजन का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर को प्रातः 06:28 बजे से दोपहर 11:51 बजे तक
​विशेष योग: इस दिन सर्वदोष नाशक रवि योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही प्रातः 08:05 बजे तक ध्रुव योग और शतभिषा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

​पूजा विधि और धार्मिक महत्व
​अक्षय नवमी के दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं। आंवले के वृक्ष की अक्षत, पुष्प, चंदन आदि से विधिवत पूजा की जाती है और वृक्ष के तने पर कच्चा सूत (धागा) बांधकर सात बार परिक्रमा लगाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु, देवों के देव महादेव और आंवले के पेड़ की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। इससे जीवन में सुख-शांति, संतान सुख और उत्तम आरोग्य की प्राप्ति होती है तथा समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ आंवला औषधीय गुणों से भी भरपूर है; इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिसका सेवन शरीर को निरोग रखता है।

​पौराणिक कथा: क्यों होती है आंवला वृक्ष के नीचे भोजन की परंपरा?
​पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने आईं। घूमते-घूमते उनके मन में इच्छा हुई कि वे एक ही साथ भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा करें। माता लक्ष्मी सोचने लगीं कि पृथ्वी पर ऐसा कौन-सा वृक्ष है, जिसमें श्रीहरि और महादेव दोनों का वास एक साथ होता हो।
​तभी उन्हें ध्यान आया कि आंवले के वृक्ष में तुलसी (जो विष्णु जी को प्रिय है) और बिल्व पत्र (जो शिव जी को प्रिय है) दोनों के गुण समाहित होते हैं। इसी कारण आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और शिव दोनों का वास माना गया। माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष को ही दोनों देवताओं का स्वरूप मानकर उसकी विधिवत पूजा की।

उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और शिव प्रकट हुए। इसके बाद माता लक्ष्मी ने उसी वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाया, भगवान को भोग लगाया और स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। तभी से अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने और वहीं भोजन बनाकर ग्रहण करने की परंपरा चली आ रही है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleगोपाष्टमी: रवि और वृद्धि योग के शुभ संयोग में कल होगी गौ माता की पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here